Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाएगा जापान

Published

on

Loading

iaea-logoटोक्यो। जापान ने ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। जापान के विदेश मंत्री फूमियो किशिदा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) द्वारा इसकी पुष्टि के बाद जाापन ने इन प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है कि ईरान ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों (अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, चीन) तथा जर्मनी के साथ हुए समझौते के तहत किए गए उपायों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

किशिदा ने बताया कि जापान ईरान के साथ अपने संबंधों को बढ़ावा देगा और दोनों देशों के बीच निवेश संबंधी समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे।मंत्री का यह बयान शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आया है, जिसमें जापान सरकार ने ईरान के तेल एवं गैस क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों को हटाने पर सहमति जताई।गौरतलब है कि कुछ यूरोपीय देश और अमेरिका भी उपर्युक्त आधार पर ईरान के खिलाफ लगे प्रतिबंध हटा चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending