Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा के निर्मल सिंह होंगे जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री

Published

on

भाजपा के निर्मल सिंह जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल शर्मा, पीडीपी-भाजपा गठबंधन की नई सरकार, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती मुख्‍यमंत्री

Loading

nirmal singh bjp j&k

जम्मू| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को निर्मल सिंह को जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में अपना नेता चुन लिया और उन्हें पीडीपी -भाजपा गठबंधन की नई सरकार में उप मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया। सरकार का नेतृत्व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती करेंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत पाल शर्मा ने यह बात कही। शर्मा ने कहा कि राज्य में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए भाजपा ने मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री महबूबा मुफ्ती का समर्थन करने का फैसला किया है। विदित हो कि निर्मल सिंह मुफ्ती मोहम्मद की सरकार में भी उप मुख्यमंत्री रहे हैं। सईद के नेतृत्व में पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार दस माह तक 7 जनवरी को उनके निधन तक चली। विगत 8 जनवरी से ही जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है।

बैठक में भाजपा विधायकों के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और भाजपा के जम्मू एवं कश्मीर के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने भी शिरकत की। सूत्रों के अनुसार, राम माधव ने पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को हाल की घटनाओं और प्रधानमंत्री से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मंगलवार को हुई मुलाकात के बारे में बताया। भाजपा सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “कोई नई शर्त स्वीकार नहीं की गई है। गठबंधन के लिए पहले बने एजेंडे के आधार पर ही पीडीपी-भाजपा गठबंधन बना रहेगा।” कठुआ-उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों दलों के प्रदेश अध्यक्षों के राज्यपाल एन.एन. वोहरा से अलग-अलग मिलने से पहले भाजपा-पीडीपी समन्वय समिति की बैठक होगी। अगर सरकार महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में बनेगी तो वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending