Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जाधव की गिरफ्तारी से भारत-पाक संबंध प्रभावित नहीं : पाकिस्तानी समाचार पत्र

Published

on

जाधव की गिरफ्तारी से भारत-पाक संबंध प्रभावित नहीं : पाकिस्तानी समाचार पत्र

Loading

जाधव की गिरफ्तारी से भारत-पाक संबंध प्रभावित नहीं : पाकिस्तानी समाचार पत्र

इस्लामाबाद| पाकिस्तान द्वारा भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी से रिश्तों में कोई गिरावट नहीं आई है। पाकिस्तान के एक अग्रणी समाचार पत्र के संपादकीय में यह कहा गया है। इसमें साथ ही कहा गया है कि पाकिस्तान और भारत के बीच जासूसी के मुद्दे को दोनों देशों को मिलकर सुलझाना चाहिए। पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘द डॉन’ ने गुरुवार को प्रकाशित संपादकीय ‘द स्पाय अफेयर’ में कहा कि हालांकि बलूचिस्तान में जाधव की गतिविधियों के सही स्वरूप और उसकी गिरफ्तारी के हालातों से जुड़े सवाल कायम हैं और स्वाभाविक है कि भारत को जवाब देने की जरूरत है।

संपादकीय के मुताबिक, “भारत की ओर से कमजोर और असंगत जवाबों से लगता है कि जाधव से संबंधित घटनाओं को लेकर पाकिस्तान का विवरण भारत के विवरण से काफी अलग है।”

संपादकीय के मुताबिक, वर्षो के अप्रमाणित आरोपों के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में भारतीय हस्तक्षेप के साक्ष्य पेश किए हैं।

समाचार पत्र में कहा गया है, “अगर जाधव को एक साल पहले गिरफ्तार किया गया होता, तो पहले से ही तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के और अधिक जटिल होने की ज्यादा संभावना थी।”

समाचार पत्र के मुताबिक, पाकिस्तान के राष्ट्रीय टीवी पर एक भारतीय नागरिक को दोष स्वीकार करते दिखाए जाने पर भी भारत की ओर से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं हुई।

संपादकीय में कहा गया, “पाकिस्तान ने जांचकर्ताओं को भारत जाने की अनुमति देकर और भारत ने भी उन्हें आने और जांच करने की अनुमति देकर साबित किया है कि जाधव के मामले के कारण अन्य सभी जरूरी मुद्दे रद्द नहीं होंगे।”

समाचार पत्र के मुताबिक, “अगर ‘शीत युद्ध’ के चरम पर भी अमेरिका और सोवियत संघ पकड़े गए जासूसों के मुद्दों को सुलझाने में कामयाब रहे तो भारत और पाकिस्तान भी निश्चित तौर पर ऐसा कर सकते हैं।”

समाचार पत्र ने कहा कि हालांकि केवल जासूसी से भी आगे बढ़कर पाकिस्तान के भीतर अशांति फैलाने के आरोप अधिक चिंतनीय हैं।

संपादकीय के मुताबिक, “इस मामले में नए नियम बनाए जाने की जरूरत है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending