ऑफ़बीट
बंदर है या WWE का रेसलर, ऐसा पटका कि धरी रह गई सब चालाकी
क्या आप बंदर से जीत सकते हैं आम तौर पर जवाब होगा हां, खुराफाती बंदरों की फुर्ती के आगे सब फेल हो जाता है। इसी तरह का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहे है जिसे देखकर आप हंसते हंसते थक जाएंगे। यह वीडियो किसी आम बंदर का नहीं बल्कि एक ऐसे बंदर का है जिसने एक आदमी को ऐसी पटखनी दी कि वह भी समझ नहीं पाया कि उसके साथ हुआ क्या।
यह भी पढ़ें
OMG! 32 एकड़ जमीन बंदरों के नाम, शादी समारोह से पहले किया जाता है सम्मान
सीएम फेलोशिप के शोधार्थियों को सरकारी सेवा में मिलेगा वेटेज: सीएम योगी
बंदर की फुर्ती के आगे चालाकी नहीं चली
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बंदर को भगाने की कोशिश कर रहा है। बंदर दीवार पर बैठा है, जिसे भगाने के लिए युवक ऐसे एक्टिंग करता है कि मानो उसने जमीन से पत्थर उठाया हो। इसके बाद वह बंदर की तरफ पत्थर मारने का ढोंग करता है।
लेकिन बंदर की फुर्ती के आगे शख्स की चालाकी धरी की धरी रह गई। बंदर दीवार से ऐसी छलांग लगाता है कि वह शख्स को जमीन पर पटकते हुए वहां से फरार हो जाता है। बंदर द्वारा युवक को डी गई इस पटखनी के वीडियो को लोग कई कई बार देख रहे हैं।
यहाँ देखें वीडियो
यह जबरदस्त क्लिप देखने के बाद तमाम यूजर्स को WWE की याद आ गई।
कुछ यूजर को बंदर का पटखनी देने का अंदाज मशहूर फाइटर जॉन सीना की याद दिलाने लगा।
वहीं एक यूजर ने लिखा कि हनुमान का नाम सुना है।
अन्य यूजर ने लिखा कि बंजरगबली के सेवक को पंडित जी पसंद नहीं आए।
कुछ यूजर ने कमेंट किया कि यह आज इंटरनेट पर देखने वाला सबसे मस्त वीडियो है।
monkey, monkey or a WWE wrestler news,
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक24 hours ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस