Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

IPS अमिताभ ठाकुर के घर विजिलेंस टीम का पड़ा छापा

Published

on

Loading

लखनऊ। विवादो में चल रहे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आईपीएस अमिताभ ठाकुर के घर मंगलवार को विजिलेंस विभाग ने छापा मारा। वहीं अमिताभ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम जांच कर रही है। अमिताभ ने इस जांच को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चुनौती भी दी थी।

वहीं दूसरी तरफ अमिताभ ठाकुर भड़क उठे और उन्होंने अखिलेश सरकार पर हमला करते हुए बोला की ये बेशर्मी की पराकाष्ठा है। मैंने मुलायम सिंह जी के खिलाफ केस दर्ज कराया हुआ है। साथ ही मेरी और मेरी पत्नी ने एक केस सीजेएम में विजिलेंस डायरेक्टर के खिलाफ किया हुआ है, जिसकी आज पेशी भी थी। हो सकता है कि ये छापा मुझे रोकने के लिए पड़वाया गया हो। ये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दुराग्रह पर हो रहा है।
आपको बताते चले  कि अमिताभ पर पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि बदले की भावना से उनके खिलाफ तमाम कार्रवाई हो रही है। हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने बीते दिनों यूपी सरकार से कहा था कि अमिताभ और उनकी पत्नी नूतन के मामले में सरकार प्रताड़ना के तहत कार्रवाई न की जाये।

 

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending