अन्तर्राष्ट्रीय
मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता IPL का खिताब, ‘शर्मा जी’ ने खेली कप्तानी पारी
मुंबई ने दिल्ली को हराकर पांचवी बार आईपीएल फाइनल में खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं दिल्ली का पहली बार खिताब जीतने का सपना टूट गया।
मुंबई ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए दिल्ली को 156 रनों पर रोक दिया। इसके बाद आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 68 रनों (51 गेंदें, 5 चौके, 4 छक्के) की जोरदार पारी खेली। इसके साथ ही क्विंटन डिकॉक ने 12 गेंदों में 20, सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में 19 और ईशान किशन ने 19 गेंदों में 33 रनों (नाबाद) का योगदान दिया।
बिहार की जीत पर बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी पहुंचेंगे पीएम
इस सीजन से पहले 12 सीजन और हुए हैं जिसमे से मुंबई ने चार बार तो वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो खिताब अपने नाम किए है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है।
मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी। उसने कुल 5वें खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई इससे पहले 2013, 2015, 2017, और 2019 में आईपीएल चैम्पियन रही थी। ये पांचों खिताब उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में हासिल किए है।
#ipl #iplt20 #mi #mumbaiindians #mukeshambani
अन्तर्राष्ट्रीय
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।
इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।
उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।
डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
-
बिजनेस3 days ago
रिलायन्स ज्वैल्स ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लॉन्च किया विंध्या कलेक्शन
-
बिजनेस3 days ago
रिलायंस जियो ने बनाया कीर्तिमान, डेटा खपत में चीन को पीछे छोड़ बना दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर
-
अन्तर्राष्ट्रीय20 hours ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल23 hours ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल23 hours ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल1 day ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल23 hours ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल1 day ago
राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का टोही विमान क्रैश, जानमाल का नुकसान नहीं