Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बजट 2019: इन किसानों को ही केवल मिलेंगे 6 हजार रुपए, पूरी बात जानकर हैरान रह जाएंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में किसानों के खजाना खोल दिया है। शुक्रवार को वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार ने किसानों को लेकर कई बड़े एलान किए हैं।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए हर साल 6 हजार रुपए देने का एलान किया है। साथ ही मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है।

इस योजना का फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को होगा। हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में किसानों के गुस्से से मिली हार के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस अंतरिम बजट में मोदी सरकार किसानों के लिए बड़े एलान कर सकती है। आइए जानते है किन किसानों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

योजना की मुख्य बातें:

  • सरकार ने फसलों का एमएसपी लागत डेढ़ गुना करने की घोषणा की है।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मंजूरी के अंतर्गत 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसान को हर साल 6 हजार रुपये मिलेंगे।
  • किसानों के खाते में 3 किस्तोंमें पैसे जाएंगे।
  • इसका फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को मिलेगा।
  • 1 दिसंबर 2018 से यह योजना पूरे देश में लागू होगी।
  • किसान निधि के लिए 75,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
  • 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य है।
  • पहली किस्त अगले महीने की 31 तारीख तक किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending