Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत को एनएसजी सदस्यता के लिए मेक्सिको, स्विट्जरलैंड से समर्थन

Published

on

भारत को एनएसजी सदस्यता के लिए मेक्सिको, स्विट्जरलैंड से समर्थन

Loading

भारत को एनएसजी सदस्यता के लिए मेक्सिको, स्विट्जरलैंड से समर्थन

मेक्सिको सिटी| भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता के लिए इसके दो महत्वपूर्ण सदस्यों मेक्सिको और स्विट्जरलैंड से समर्थन मिला है। मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो ने बुधवार को समर्थन जताते हुए कहा कि मेक्सिको एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएसजी में भारत को समर्थन के लिए राष्ट्रपति निटो का धन्यवाद दिया। मोदी ने निटो के साथ वार्ता के बाद अपने भाषण में कहा, “मैं एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए मेक्सिको के सकारात्मक एवं निर्णायक समर्थन के लिए राष्ट्रपति निटो को धन्यवाद देता हूं।”मोदी ने अपने यात्रा कार्यक्रम के आखिरी पलों में मेक्सिको और स्विट्जलैंड को भी शामिल किया था। पहले वह अफगानिस्तान, कतर और अमेरिका इन तीनों देशों की ही यात्रा करने वाले थे।भारत के राजनयिक प्रयास सफल होते दिख रहे हैं।

स्विट्जरलैंड और मेक्सिको एनएसजी समूह में भारत की सदस्यता का समर्थन कर रहे हैं।स्विट्जरलैंड ने छह जून को जेनेवा में एनएसजी में भारत की सदस्यता के प्रति समर्थन जताया था।48 सदस्यीय एनएसजी की गुरुवार को बैठक होने जा रही है, जिसमें समूह में भारत की सदस्यता के लिए दिए गए आवेदन पर विचार हो सकता है।भारत ने समूह का सदस्य बनने के लिए मई की शुरुआत में आवेदन दिया था।भारत को एनएसजी का सदस्य बनने के लिए अमेरिका से भी समर्थन मिला है।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान मंगलवार को सहयोग जताया था। भारत को पहले से ही एनएसजी के अन्य प्रमुख देशों, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन से समर्थन मिल चुका है।

भारत के एनएसजी का सदस्य बनने के लिए चीन अब भी राह का रोड़ा बना हुआ है। चीन कहता है कि भारत को समूह का सदस्य बनने के लिए एनपीटी (परमाणु अप्रसार संधि) पर हस्ताक्षर करने की जरूरत है। भारत ने एनपीटी को भेदभावपूर्ण बताते हुए इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending