Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पोलैंड में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Published

on

Loading

वारसॉ| पोलैंड में कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। नव निर्मित भारतीय दूतावास में मंगलवार को बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एकत्र हुए, जो क्रकाउ और ग्दान्स्क जैसे कई शहरों से आए हुए थे।

पोलैंड में भारत के राजदूत अजय बिसारिया ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भाषण पढ़ा।

बिसारिया ने कहा कि उप प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पोलैंड का प्रतिनिधिमंडल फरवरी में मुंबई के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में भाग लेगा और 2017 के अंत तक दोनों देशों के बीच पांच अरब डॉलर का व्यापार होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending