Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

भारत की वो 8 जगह जहां रंगों से नहीं अलग तरीके से खेली जाती है होली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। होली रंगो का त्यौहार होता है। सभी लोग इस त्यौहार में एक दूसरे को रंग लगाते है साथ ही साथ गले मिलकर अपना अपना प्रेम एक दूसरे के प्रति ज़ाहिर करते है। लेकिन क्या आप सब जानते है की कई ऐसी भी जगह है जहाँ होली रंगो से नहीं खेली जाती।

अलग अलग जगहों की अलग अलग परंपरा की वजह से होली को लोग अपने अपने तरीके से मनाते है। आइयें जानते है अलग अलग जगहों में इस त्यौहार को मानाने का तरीका

1- गोवा का शिमगोत्सव

गोवा में पुर्तगालियों के शासन से प्रभावित है होली की परंपरा। गोवा के निवासी होली को कोंकणी में शिमगो या शिमगोत्सव कहते हैं। होली के दिन पंजिम से जलूस निकाला जाता है जो मंजिल पर जाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बदल जाता है।

2 – फाग के गीतों से सजी होली

छत्तीसगढ़ में इस पर्व पर लोक गीतों की परंपरा है। वसंत के आते ही छत्तीसगढ़ की गली-गली में नगाड़े की थाप के साथ राधा-कृष्ण के प्रेम प्रसंग भरे गीत जन-जन के मुंह से बरबस फूटने लगते हैं। फाग के गीत होली के दिन सुबह से देर शाम तक गूंजते हैं। लड़कियां शादी के बाद पहली होली अपने मायके में ही मनाती हैं।

3- कुमाऊं की खड़ी होली

उत्तराखंड के कुमाऊं की गीत बैठकी में शास्त्रीय संगीत की गोष्ठियां आयोजित की जाती हैं। शाम के समय कुमाऊं के घर-घर में बैठक होली की सुरीली महफिलें जमने लगती हैं। इस रंग में सिर्फ अबीर-गुलाल का टीका ही नहीं होता, बल्कि बैठकी होली और खड़ी होली गायन की शास्त्रीय परंपरा भी शामिल होती है।

4-  पहाड़ों में मक्खन की होली

दयारा बुग्याल में प्रसिद्ध अंढूड़ी उत्सव में मक्खन की होली खेल कर प्रकृति की पूजा की जाती है। इस खास तरह के उत्सव में भाग लेने वाले पर्यटक मखमली बुग्यालों में मक्खन की होली खेलने आते हैं। मक्खन की होली खेलने के कारण अंढूड़ी उत्सव को ‘बटर फेस्टिवल’ के रूप में भी जाना जाता है।

5 –  जीवनसाथी को ढूंढ़ते हैं युवा

भगोरिया मध्य प्रदेश के मालवा अंचल के आदिवासी इलाकों में होली का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। भगोरिया हाट-बाजारों में भील समाज के युवक-युवती बेहद सज-धज कर अपने भावी जीवनसाथी को ढूंढऩे आते हैं। एक-दूसरे को पान खिलाना या गाल पर गुलाबी रंग लगाना हां समझी जाती है। इसके बाद लड़का-लड़की विवाह कर लेते हैं।

6 –  श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला

सिक्खों के पवित्र धर्मस्थान श्री आनंदपुर साहिब में होली के अगले दिन से लगने वाले मेले को होला मोहल्ला कहते हैं। होला मोहल्ला का उत्सव आनंदपुर साहिब में छह दिन तक चलता है। इस अवसर पर मस्त घोड़ों पर सवार निहंग, हाथ में निशान साहब उठाए तलवारों के करतब दिखा कर साहस, पौरुष और उल्लास का प्रदर्शन करते हैं। पंज प्यारे जुलूस का नेतृत्व करते हुए रंगों की बरसात करते हैं। कहते हैं कि गुरु गोविंद सिंह ने स्वयं इस मेले की शुरुआत की थी।

7 –  मणिपुर में यशांग

रंगों का त्योहार मणिपुर में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसे स्थानीय रूप से ‘याओसांग’ नाम दिया गया है और इसे पांच दिनों के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार पर पारंपरिक नृत्य ‘थाबल चोंगबा’ किया जाता है, जिसमें युवा लड़के-लड़कियां हाथ पकड़कर नृत्य करते हैं। पारंपरिक वेशभूषा में घर-घर जाते हैं, और पैसे की मांग करते हैं। इससे वे उत्सव मनाते हैं।

8 –  मणिपुर में यशांग

रंगों का त्योहार मणिपुर में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसे स्थानीय रूप से ‘याओसांग’ नाम दिया गया है और इसे पांच दिनों के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार पर पारंपरिक नृत्य ‘थाबल चोंगबा’ किया जाता है, जिसमें युवा लड़के-लड़कियां हाथ पकड़कर नृत्य करते हैं। पारंपरिक वेशभूषा में घर-घर जाते हैं, और पैसे की मांग करते हैं। इससे वे उत्सव मनाते हैं।

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending