Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

संगीत जगत में अब पैसा ही भगवान : पलाश सेन

Published

on

संगीत जगत में अब पैसा ही भगवान : पलाश सेन

Loading

संगीत जगत में अब पैसा ही भगवान : पलाश सेननई दिल्ली| लोकप्रिय ‘यूफोरिया’ बैंड के प्रमुख गायक पलाश सेन संगीत जगत में बढ़ते व्यापारीकरण से नाखुश हैं। वह कहते हैं कि संगीत जगत में अब ‘पैसा नया भगवान और लालच नया धर्म’ है। उन्होंने लोगों से ‘अच्छे संगीत’ को जिंदा रखने के लिए एकजुट होने का अनुरोध किया है।

पलाश ने यह संदेश ‘द रीजन वाय यू डोन्ट गेट टू हियर इंडिपॉप म्यूजिक ऐनीमोर’ नामक एक वीडियो के जरिये दिया, जो मंगलवार को जारी हुई।

इस तीन मिनट की वीडियो में पलाश ने कहा, “मैं पलाश सेन हूं और मैं बहुत खफा हूं। मैं मेरी परेशानी की वजह बांटना चाहता हूं। हमारे देश में अलग-अलग किस्म का संगीत है। इस देश में हर तरह के संगीत का अस्तित्व हुआ करता था और अचानक वो सारा संगीत गायब हो गया है।”

उन्होंने कहा, “इस देश में अब केवल एक तरह का संगीत सुनाई देता है और वो है फिल्मी संगीत।”

पलाश ने कहा, “आपको कभी हैरानी हुई कि ऐसा क्यों है? ऐसा इसलिए नहीं है कि यह संगीत की सर्वश्रेष्ठ किस्म है, बल्कि इसलिए है क्योंकि यही संगीत उपलब्ध है। सिस्टम पर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव व कारोबारी नियंत्रण कर रहे हैं। वे सिर्फ डीलर हो सकते हैं, जो जानते हैं कि संगीत कैसे बेचना है, लेकिन यह नहीं जानते कि अच्छा संगीत कैसे बनता है।”

उन्होंने कहा, “हमें इस सिस्टम से लड़ने की जरूरत है।”

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending