Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए आई बुरी खबर, जानकर कई बड़े नेता हो सकते हैं हैरान!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को राजनीतिक विशेषज्ञ लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रहे थे। इन पांच राज्यों में से तीन में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने मौजूदा बीजेपी सरकार को हरा कर सत्ता के सेमीफाइनल में शानदार तरीके से जीत दर्ज की है।

इन पांच राज्यों में आए नतीजों ने राज्य में बीजेपी के लिए बुरी खबर तो लाई ही है साथ ही लोकसभा चुनावों के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर 2019 लोकसभा चुनाव में वोटिंग ट्रेंड ऐसा ही रहा तो फिर बीजेपी और मोदी की सत्ता में वापसी की राह मुश्किल हो जाएगी।

मध्य प्रदेश, राजस्था, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोराम में कुल 83 लोकसभा सीटें है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन किया था।

पांच राज्यों की 83 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के पास 63 सीटें हैं। जबकि कांग्रेस को महज 6 और अन्य को 14 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए बेहतर रहे हैं। जबकि बीजेपी के खिलाफ था। इसी तर्ज पर अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वोटिंग और नतीजे रहे तो कांग्रेस बीजेपी 63 सीटों से घटकर 23 पर आ जाएगी और कांग्रेस 6 से बढ़कर 40 पर पहुंच जाएगी। बाकी सीटें अन्य के खाते में जा सकती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending