Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

IIT दिल्ली में जॉन केरी ने की भारतीयों की जमकर तारीफ

Published

on

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी, भारत दौरे के तीसरे दिन, आईआईटी दिल्ली, प्रेजिडेंट ओबामा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Loading

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी, भारत दौरे के तीसरे दिन, आईआईटी दिल्ली, प्रेजिडेंट ओबामा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

john kerry in iit delhi

जाम पर ली चुटकी तो पीएम मोदी को सराहा

नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी अपने भारत दौरे के तीसरे दिन आज आईआईटी दिल्ली पहुंचे। केरी ने कैंपस में छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीयों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत में जहां भी जाता हूं वहां एक रचनात्मक डिबेट और भविष्य के प्रति महत्वाकांक्षी दृष्टि पाता हूं। शायद यह इंडियन डीएनए में है।’

जॉन केरी ने कहा कि प्रेजिडेंट ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजी स्तर पर अपने संबंधों को विकसित किया है। उन्होंने कहा कि इस वजह से दोनों देशों के विजन में कोई मतभेद नहीं है। इंडिया आज की तारीख में एक बड़ी ताकत है। जॉन केरी ने आईआईटी के स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हिंसक अतिवाद की वजहों तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि इनके अलग-अलग कारणों को समझने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। केरी ने कहा कि जब दुनिया के देश चीजों से निपटने के लिए ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं वैसे में अमेरिका और इंडिया इंटरनैशनल नियमों को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

केरी को दिल्ली में ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा। जब वह सोमवार को दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट से निकले तो एक घंटे तक जाम में फंसे रह गए थे। बुधवार को भी भारी बारिश के कारण दिल्ली थम गई और ऐसी आशंका थी कि आईआईटी दिल्ली में उनका प्रोग्राम रद्द हो सकता है। हालांकि केरी कैंपस पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने दिल्ली की सड़कों का नजारा देखा ही होगा। ऐसे में आईआईटी में दिल्ली के जाम को लेकर उन्होंने चुटकी भी ली। उन्होंने स्टूडेंट्स से पूछा कि क्या आप यहां नाव से पहुंचे हैं?

जॉन केरी ने कहा, ‘इंडिया अगले साल आंट्रप्रन्योरशिप समिट को-होस्ट करने जा रहा है। इससे इंडियन आंट्रप्रन्योरशिप को निखरकर सामने आने का मौका मिलेगा। इंडिया ने जीएसटी और नए बैंकरप्सी कानूनों को पास कर विदेशी निवेश को आकर्षित करने में एक बड़ा कदम उठाया है।’ केरी ने इस दौरान साउथ चाइना सी विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन और फिलीपीन्स को इंटरनैशनल कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि साउथ चाइना सी विवाद का निपटारा शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

केरी ने कहा कि प्रेजिडेंट ओबामा और पीएम मोदी के बीच गहरी समझ है। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने मोदी द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी सराहना की। जॉन केरी ने कहा कि दुनिया भरे में फैल रहे आतंकवाद को कोई एक देश नहीं हरा सकता। उन्होंने कहा कि आतंदवाद पर सभी देशों को साथ मिलकर लड़ना होगा।

डॉनल्ड ट्रंप पर पूछे गए सवालों के जवाब में जॉन केरी ने कहा, ‘ध्रुवीकरण को किसी भी लिहाज से ठीक नहीं माना जा सकता। इससे असहिष्णुता और निराशा ही झलकती है। आपको अमेरिकी जनता के फैसले पर विश्वास करना चाहिए।’ जॉन केरी ने मोदी की इस बात के लिए सराहना की कि उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending