नेशनल
पीएम मोदी से मिलने का है शौक, बस खर्च करें 5 रुपए
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अभी से शुरू कर दी है। बीजेपी ने अपने Namo ऐप के जरिए अपने 4 साल के कार्यकाल में किए गए कामों को जनता तक पहुंचएगी और जनता से सीधे संपर्क करेंगी। जी हां, पीएम मोदी से मिलने के लिए बस एक छोटा सा काम करना होगा। नमो नाम का एक ऐप अपने फोन में इंस्टाल करना होगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने और अलग-अलग मुद्दों पर बात करने के लिए नमो एप यानि की नरेंद्र मोदी ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टाल करना होगा। इस ऐप को आप Google Play Store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आईफोन यूजर्स इस ऐप को IOS Play Store पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस ऐप के इंस्टाल हो जाने के बाद इसमें रेजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आप Namo App कर सकते या इनकी वेबसाइट www.nationwithnamo.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नमो एप के जरिए आप सरकार के 4 साल के काम की पूरी जानकारी ले सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन यह ऐप उन्हें सीधे देश की जनता से जोड़ता है। Namo ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑफिशियल ऐप है। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इसकी रेटिंग 4.6 है और इसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी युवाओं, महिलाओं, छात्रों और किसानों से Namo ऐप के जरिए सीधी बात करते हैं।
Namo यानी नरेंद्र मोदी ऐप यूजर्स तक लेटेस्ट इंफॉर्मेशन, अपडेट पहुंचाता है। साथ ही, इसकी मदद से आप अलग-अलग कार्यों में अपना योगदान भी दे सकते हैं। Namo ऐप प्रधानमंत्री से मैसेज और ई-मेल पाने का शानदार माध्यम है। इसके जरिए आप प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं और अपने सुझाव उनके साथ साझा कर सकते हैं।
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी आप इस ऐप के जरिए सुन सकते हैं। यह मोबाइल ऐप आपको सरकार के कामकाज की जानकारी भी देता है। साथ ही, इसमें इंफोग्राफिक्स की मदद से आप यह जान सकते हैं कि कैसे गुड गवर्नेंस से लोगों की जिंदगी सुधर रही है।
पीएम मोदी से मिलने का मौका-
इसमें Registration करने के बाद आपको भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को डोनेशन देना होगा। इस डोनेशन के लिए आप 5 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक डोनेट कर सकते हैं। डोनेशन के बाद आपका 80 प्रतिशत कार्य समझो पूरा।
इसके बाद आपको एक रेफरल कोड मिलेगा, जिसे आपको अपने 100 जान पहचान वालों को भेजना होगा। अगर उन में से 100 लोगों ने आपके रेफरल कोड से इंस्टाल करके डोनेट किया तो आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा। लेकिन अगर 10 लोग भी भाजपा को डोनेशन देते हैं, तो आपको एक नमो टी-शर्ट और ऑफी मग फ्री में मिल सकता है।
नमो एप द्वारा लांच किए इस नए फीचर के बारे में पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री से आम नागरिक बहुत कम ही मिल पाते हैं, ऐसे में यह फीचर आम लोगों को पीएम तक पहुंचाने में कारगर साबित होगा और आम लोगों की भी पीएम तक पहुंच बन सकेगी।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस