Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

हिप्र: प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान, समर्थकों का सीएम बनाने को लेकर बवाल  

Published

on

Pratibha Singh big statement

Loading

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव का परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आने के बाद अब मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच, कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक भी बुलाई है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें

कौन होगा हिमाचल का CM, प्रतिभा सिंह सहित रेस में हैं ये नाम

नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने मस्जिद में की अंधाधुंध फायरिंग, 12 नमाजियों की मौत

ओबराय सीसल होटल के बाहर, जहां सभी विधायक ठहरे हुए हैं, राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने पार्टी पर्यवेक्षक बनाए गए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की कार को घेर लिया। प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने भूपेश बघेल की कार को घेरकर राज्य कांग्रेस प्रमुख के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की।

बैठक में तय होंगे नाम

वहीं, प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है और सभी विधायक हमारे साथ हैं। बता दें कि विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों से मुख्यमंत्री को लेकर राय जानी जाएगी। सभी की राय जानने के बाद पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट हाई कमान को सौंपेंगे।

प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद अब प्रदेश में सीएम पद को लेकर राजनीति गरम है। हिमाचल में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को 25 सीटों पर समेटने वाली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का सीएम पद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में जीत दिलाना मेरा काम था और मैंने इसे ईमानदारी से निभाया, अब यह हाईकमान का काम है कि कौन सीएम बने इसका फैसला करे। विधायक दल की बैठक से पहले प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में हुए चुनाव में कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह के नाम और उनके काम पर लड़ाई लड़ी। अब उनकी उपेक्षा नहीं की जा सकती।

प्रतिभा ने कहा कि हम उनके नाम, चेहरे और काम पर जीते थे। ऐसा नहीं हो सकता कि परिवार का उपयोग किया जाए और किसी और को श्रेय दे दिया जाए। प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि हाईकमान ऐसा नहीं करेगा।

सोनिया गांधी द्वारा दी गई जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई

प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सोनिया गांधी ने मुझे दी थी और उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझे राज्य प्रमुख के रूप में चुन रही हैं और अब मुझे सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में जाना होगा और राज्य जीतना होगा। प्रतिभा ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा दी गई जिम्मेदारी मैंने अच्छे से पूरी की है, अब उनकी बारी है।

Pratibha Singh big statement, Pratibha Singh as HP CM, Pratibha Singh, Pratibha Singh latest news, Pratibha Singh news,

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending