Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, छावनी में तब्दील हुआ सहारा शहर

Published

on

Police arrived to arrest Subrata Roy

Loading

लखनऊ। सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने आज शुक्रवार को लखनऊ के 12 थानों की पुलिस गोमतीनगर स्थित सहारा शहर पहुंची, हालांकि वे अपने घर पर नहीं मिले। पुलिस अब उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग अलग दबिश देगी।

यह भी पढ़ें

छलका श्रद्धा के पिता का दर्द- पुलिस ने कार्रवाई की होती तो बेटी जिंदा होती

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ आया देशभर में अव्वल

बताया जा रहा है कि मामला सहारा बैंकिंग में निवेश से जुड़ा है। बिहार में सहारा बैंकिंग के एक निवेशक ने सुब्रत रॉय के खिलाफ नालंदा कंज्यूमर कोर्ट में केस दाखिल किया गया था। इस मामले में रॉय को कई बार समन जारी किया गया था लेकिन वह पेशी पर नहीं पहुंचे।

इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिला उपभोक्ता फोरम नालंदा की तरफ से सुब्रत राय के खिलाफ NBW जारी किया गया था, जिसके तहत संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार NBW लेकर आई बिहार पुलिस ने सबसे पहले लखनऊ पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए सहारा शहर में दबिश दी। पुलिस को आशंका थी कि सुब्रत राय सहारा शहर में छिपे हैं। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए मप्र पुलिस की टीम भी यूपी आई थी। मप्र के दतिया में रॉय के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं।

Police arrived to arrest Subrata Roy, Subrata Roy sahara, Subrata Roy latest news,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending