Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हिलेरी क्लिंटन की अनोखी ख्वाहिश, बनना चाहती हैं इस सोशल साइट की सीईओ

Published

on

Loading

अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी रह चुकी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन राजनीतिक जीवन छोड़कर विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक का नेतृत्व करने की इच्छा रखती हैं। जीहां, अभी हाल ही में एक कार्यक्रम में हिलेरी ने अपनी यह इच्‍छा जाहिर की।

अमेरिकन मीडिया वेबसाइट सीएनईटी के मुताबिक, मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेट अटॉर्नी जनरल मॉरा हीले ने जब हिलेरी से पूछा कि वह कौन सी कंपनी की सीईओ बनना पसंद करेगी तो इसके जवाब में हिलेरी ने बिना सोचे-समझे फेसबुक का नाम लिया। हिलेरी ने कहा, ” फेसबुक दुनिया में समाचार का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। हमारे देश की एक बड़ी आबादी को फेसबुक से ही खबरें मिलती हैं, फिर चाहे वह सच्ची हो या झूठी।”

हिलेरी शुक्रवार को हार्वर्ड मे थीं, जहां उन्हें रैडक्लिफ मेडल से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज पर परिवर्तनकारी प्रभाव डाला हो। हिलेरी का यह चुनाव हैरानी पैदा करता है क्‍योंकि इस समय फेसबुक विवादों में घिरी है, उसके संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग फिर से लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि फेसबुक कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद अपने यूजर्स का विश्वास वापस पाने पर काम कर रहा है। कैम्ब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर्स के डेटा का दुरुपयोग किया था। (इनपुट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending