Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

क़ानून बनाकर दिव्यांगों की बढ़ाई जायेगी श्रेणी: गहलोत

Published

on

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचन्द गहलोत, भाजपा सांसद अंशुल वर्मा, दिव्यांगों की बढ़ाई जायेगी श्रेणी, दिव्यांगों की सात श्रेणियाँ

Loading

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचन्द गहलोत, भाजपा सांसद अंशुल वर्मा, दिव्यांगों की बढ़ाई जायेगी श्रेणी, दिव्यांगों की सात श्रेणियाँ

thawer chand gehlot in hardoi

हरदोई में बोले केंद्रीय मंत्री गैर भाजपाई सरकारों ने देश को कर्ज में डुबोया

मनोज तिवारी

हरदोई। शनिवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत सहायक उपकरण वितरण करने पहुँचे केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचन्द गहलोत ने कहा कि अभी तक दिव्यांगों की सात श्रेणियाँ है लेकिन जल्द ही क़ानून बनाकर इनकी श्रेणी बढ़ाई जायेगी।

भाजपा सांसद अंशुल वर्मा के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जहाँ उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का गुणगान किया वहीँ केंद्र की गैर भाजपाई सरकारों पर तोहमत भी लगाई। उन्होंने कहा आज श्री मोदी के प्रतिनिधित्व में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है।आज भारत चहुमुखी विकास की तरफ अग्रसर है। आज अन्य देशों में भी भारत का सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से पूर्व में अटल बिहारी बाजपेई के कार्यकाल को छोड़कर अन्य कार्यकालों में देश कर्ज में डूबा था और विदेशी सोचते थे कि कहीं भारत कर्ज स मांग ले। अटल बिहारी बाजपेयी के ज़माने में आर्थिक स्थिति सुधरी और चार प्रतिशत हुयी और फिर जब दूसरी सरकार आई तो उसके वित्तमंत्री ने वादा किया था कि यह दर प्रतिशत जायेगी लेकिन 4.4 प्रतिशत पर ही रह गयी। आज विकास दर में चीन भी नीचे है जो दर्शाता है की अच्छी कार्ययोजना और परिश्रम की वजह से देश का सम्मान दुनिया में बढ़ रहा है। वार्ता के दौरान अंशुल वर्मा के साथ मिश्रिख सांसद डाक्टर अंजूबाला व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहे।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending