Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस छोड़ने के बाद जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद का भव्य स्वागत

Published

on

Loading

जम्मू। कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरूआत करने आज जम्मू पहुंचे। जम्मू एयरपोर्ट पर आज सुबह पहुंचे आजाद का नेताओं व उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आजाद ने गांधीनगर स्थित सीधा निवास स्थान पर कुछ समय विश्राम किया और फिर शक्ति प्रदर्शन के लिए सैनिक कालोनी रैली स्थल पर पहुंच गए।

तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद के भव्य स्वागत के लिए नेता और समर्थक पिछले चार दिनों से रैलीस्थल को सफल बनाने के लिए जीजान से जुटे थे। जम्मू एयरपोर्ट से लेकर रैली स्थल पर गुलाम नबी आजाद के स्वागत के लिए बैनर भी लगाए गए।

जम्मू पहुंचते ही आजाद सबसे पहले गांधीनगर स्थित अपने निवास पर गए हैं जहां वह कुछ समय विश्राम करने के उपरांत रैली स्थल पहुंचे। इस दौरान आजाद साहिब जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे उनके समर्थकों ने लगाए।

रैली स्थल में 15 हजार के करीब लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। आजाद के समर्थन में अब तक प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं। चूंकि अगले वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने की संभावना है

ऐसे में आजाद द्वारा बनाई जाने वाली नई पार्टी कश्मीर केंद्रित राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती दे सकती है। आजाद पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और उन्हें राजनीति का बहुत लंबा अनुभव भी है।

इसी बीच आजाद के करीबी नेताओं का मानना है कि आज दोपहर को सैनिक कालोनी में गुलाम नबी आजाद की होने वाली रैली केवल शक्ति प्रदर्शन तक ही सीमित रहेगी। आजाद कुछ दिनों के उपरांत ही नई पार्टी की घोषणा करेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending