Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कंप्यूटर और ट्विटर से नहीं हमारे खून से बनी थी कांग्रेस: गुलाम नबी आजाद

Published

on

Loading

जम्मू। कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने आज रविवार को जम्मू के सैनिक कॉलोनी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर जमकर निशाना साधा। आजाद ने कहा कि कांग्रेस हमारे खून से बनी थी, कंप्यूटर और ट्विटर से नहीं। वो लोग जो हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पहुंच सिर्फ ट्विटर, कंप्यूटर और SMS पर है। इसलिए कांग्रेस जमीन से गायब हो गई है।

गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘आज मैं देखता हूं कि कांग्रेस के लोगों को जब सुबह बस से जेल में ले जाया जाता है और वे उसी समय DG व पुलिस कमिश्नर को फोन करते हैं और कहते हैं कि हमारा नाम लिख लीजिए। लेकिन हमें 1 घंटे में छोड़ दीजिए, इसलिए आज कांग्रेस आगे नहीं बढ़ पा रही है।’

अभी तक नहीं हुआ तय नई पार्टी का नाम

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अभी तक उनकी पार्टी का नाम तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक अपनी पार्टी के लिए नाम तय नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर के लोग पार्टी का नाम और झंडा तय करेंगे। मैं अपनी पार्टी को एक हिंदुस्तानी नाम दूंगा जिसे हर कोई समझ सके।’

कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली जनसभा

कांग्रेस छोड़ने के बाद जम्मू में गुलाम नबी आजाद की यह पहली जनसभा है। आज सुबह दिल्ली से जम्मू आने पर आजाद का भव्य स्वागत किया किया और वह जुलूस के रूप में सैनिक कॉलोनी स्थित जनसभा स्थल तक पहुंचे।

आजाद नई पार्टी का गठन करके जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम 25 नवंबर तक संपन्न होने के बाद विधानसभा चुनाव कराए जाने की उम्मीद है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending