Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार ने शुरू की नई वेबसाइट, एक साथ मिलेंगी 13000 से ज्यादा सेवाएं

Published

on

government portal all in one

Loading

नई दिल्ली। इस डिजिटल युग में लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन होती जा रही हैं। इसका फायदा किसी न किसी रूप में यूजर्स को ही हो रहा है। ऐसे में मोदी सरकार ने एक नई वेबसाइट शुरू की है, जो विभिन्न सेवाओं को एक अच्छी तरह से वर्गीकृत और सर्च किए जा सकने वाले इंटरफेस में सूचीबद्ध करती है।

यह राष्ट्रीय सरकारी सेवा पोर्टल यह सुनिश्चित करता है कि विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से केंद्र, राज्य, जिला और स्थानीय स्तर पर सरकारी संस्थाओं द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं को अब एक मंच पर यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सके।

क्या है नए पोर्टल की खूबियां

नई वेबसाइट – https://services.india.gov.in को शुरू करने का उद्देश्य ऑनलाइन प्रदान की जा रही सेवाओं की पारदर्शिता और उनकी क्वालिटी को बढ़ाना है, जिसने सामान्य जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान सेवा द्वारा विकसित राष्ट्रीय सरकारी सेवा पोर्टल 15 प्रमुख सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों की 9,960 से अधिक सेवाओं को सूचीबद्ध करता है।

13000 से ज्यादा सेवाएं एक साथ

services.india.gov.in पर कोई भी नागरिक लगभग 13000 सेवाओं का लाभ उठा सकता है। आधार कार्ड बनवाना हो या पैन कार्ड लिंक करना हो, टैक्स जानना हो या जन्म-मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवाना हो, इस वेबसाइट पर आपके सारे काम चुटकियों में हो जाएंगे।

सबसे अच्छी बात ये है कि ये सभी काम घर बैठे होंगे और इसके लिए आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। इस सरकारी पोर्टल पर वित्त मंत्रालय की 121 सेवाएं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की 100 सेवाएं उपलब्ध हैं।

महत्वपूर्ण बात ये है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 72 सर्विसेज का भी लाभ यहां उठाया जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की सेवाएं भी यहां उपलब्ध हैं।

वेबसाइट एक्सेस करना

अगर आपको कोई काम है तो सबसे पहले services.india.gov.in लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद राइट साइड में ‘ऑल कैटेगरी’ ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको जो भी सर्विस लेनी है, उसके लिए क्लिक करना होगा।

मान लीजिए, आपको पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना है तो Visa and Passport पर क्लिक करें। यहां अप्लाई ऑनलाइन पासपोर्ट पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आप पासपोर्ट सेवा के पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। अब आप यहां से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending