Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सरकारी कर्मचारियों को पीएम मोदी ने दी खुशियों की सौगात, जानकर झूम उठेंगे आप!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा तोहफा दिया है। मौजूदा केंद्र सरकार अब राज्यों की तरह केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूतम सैलरी को बढ़ाने की ओर कदम बढ़ा रही है।

इसी के साथ ही सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है जिससे देश कि ढाई लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को काफी फायदा हो सकता है।

सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों की सभी श्रेणियों के लिए लिमिटेड ट्रांसफर सुविधा की सभी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि ग्रामीण डाक सेवक का केवल एक बार ही ट्रांसफर ले सकते हैं जबकि महिलाएएं यह सुविधा दो बार ट्रांसफर ले सकती है।

सरकार के फैसले के चलते कर्मचारी अपनी मर्जी के मुताबिक अपने घर, गांव या अपनी पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर ले सकते हैं।इसके लिए कर्मचारियों को 3 साल का अनुभव होना जरुरी है। कर्मचारियों का ट्रांसफर तभी किया जाएगा जब उसके अनुरोध की पुष्टि हो जाएगी। सभी सरकारी औपचारिकता पूरी होने के बाद ही किसी भी कर्मचारी का ट्रांसफर हो सकेगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending