Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

12 साल की लड़की को घर में अकेला पाकर 3 युवक करते थे गंदा काम, मां को पता चला तो…

Published

on

12 साल की लड़की

Loading

फरीदाबाद। एक 12 साल की लड़की को घर में अकेला पाकर 3 लड़के उसका गैंगरेप करते थे। कई दिनों तक ये घिनौना सिलसिला चलता रहा। ये तो कुछ नहीं कई बार लड़कों ने लड़की को किसी न किसी बहाने से घर बुला कर भी दुष्कर्म किया। अपने साथ हो रहे इस अत्याचार से अनजान लड़की ने एक दिन आखिर दर्द से हार कर अपनी माँ को जब पूरी घटना के बारे में बताया तो उनके होश उड़ गए।

पूरा मामला फरीदाबाद का है। जहाँ की 12 वर्षीय छात्रा के साथ कई दिनों से चल रहे गैंगरेप का ममला सामने आया है। इस लड़की के माँ बाप एक कंपनी में जॉब करते थे, रोज़ जब दोनों ऑफिस चले जाते थे तो घर में अकेला पाकर पड़ोस में रह रहे 3 लड़के उसका रेप करते थे। लड़की ने बताया कि कई बार किसी न किसी बहाने से वो अपने घर बुला कर भी बारी-बारी उसका रेप करते थे। दुष्कर्म के दौरान ये लोग लड़की का वीडियो बनाते थे। जिससे ये लोग इसे धमकाते थे और मुह बंद रखने को कहते थे। डरी सहमी बच्ची ने एक दिन आखिर हिम्मत कर के अपनी माँ को पूरी घटना के बारे बता दिया।

माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस तीनो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है और POSCO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को युवकों के पास से कई अश्लील वीडियो बरामद हुए।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending