Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

FTII के नए बॉस बने अनुपम खेर, ‘युधिष्ठिर’ की छीन ली नौकरी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) पुणे के नए चेयरमैन बन गए है। बुधवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। खबरों के मुताबिक़ अनुपम खेर, महाभारत सीरियल में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान की जगह लेंगे। बता दें ये वहीँ गजेन्द्र है जिनकी नियुक्ति पर जब विवाद शुरू हुआ था तो अनुपम खेर ने भी सवाल उठाए थे।

उन पर सीधा निशाना साधते हुए अनुपम ने कहा था, ‘गजेंद्र चौहान के बारे में कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि वह उन्हें व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते हैं। लेकिन अगर FTII जैसे संस्थान के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए जरूरी योग्यता की बात की जाए तो गजेंद्र चौहान निश्चय ही इस नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं माने जा सकते हैं।’

अनुपम की पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद भी हैं। अनुपम खेर को इस पद के लिए चुने जाने पर किरण खेर ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है।

किरण ने ट्वीट कर लिखा, ‘FTII चेरयरमैन बनने के लिए आपको बहु‍त-बहुत बधाई। मैं जानती हूं कि आप शानदार काम करेंगे।’

अनुपम ने करीब 500 से ज्यादा फिल्मों और थि‍एटर प्ले में काम किया है। वो कई इंटरनेशनल फिल्म से भी जुड़े रहे हैं।उनकी इंटरनेशनल फिल्म ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ को साल 2002 में गोल्डन ग्लोब के लिए नॉमिनेट किया गया था।

बता दें कि, FTII का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। गजेन्द्र चौहान अपना कार्यकाल पूरा कर चुके थे।

 

नेशनल

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उन सभी बातों का जिक्र किया है जिसके खिलाफ थे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।

पिछले काफी दिनों से अरविंदर सिंह लवली प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे, वह चाहते थे कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट मिले लेकिन ऐसा न होने पर वे नाराज बताए जा रहे थे। वहीं अब अपने इस्तीफे में लवली ने पार्टी से नाराजगी की अहम वजह आम आदमी पार्टी से गठबंधन भी बताया है।

अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

अपने इस्तीफे में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार (कन्हैया कुमार) पार्टी लाइन और मान्यताओं का खंडन करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों की पीड़ा को न देखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली क्षेत्र में किए गए कथित कार्यों को लेकर आप के झूठे प्रचार का समर्थन किया। लवली ने स्पष्ट तौर पर कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार की आलोचना की है।

Continue Reading

Trending