Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लाल कृष्ण आडवाणी या फिर कोई और! आखिर कौन होगा गुजरात के गांधीनगर सीट का उम्मीदवार?

Published

on

Loading

लोकसभा चुनाव 2019 अपनी चरम पर पहुंचने वाला है। ऐसे मे गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्णा आडवाणी क्या एकबार फिर गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस बात को लेकर मामला गरमाया हुआ है। गांधीनगर लोकसभा सीट गुजरात की सबसे अहम और वीआईपी सीटों में से एक है। यह शहर न सिर्फ राज्य की राजधानी है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी का गढ़ भी है।
आपको बता दे, बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में रहे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी इस सीट से सांसद बनते रहे हैं। 1989 से गाँधीनगर सीट पर भाजपा का परचम लहरा रहा है। सामान्य वर्ग वाली इस सीट पर बीजेपी लगभग तीन दशकों से राज करती आ रही है। लोकसभा चुनाव 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 से लेकर अब तक लाल कृष्णा आडवाणी ने इस सीट पर अपना कब्ज़ा जमाया हुआ है।

लेकिन चर्चा का विषय यह है कि 91 वर्षीय लाल कृष्णा आडवाणी क्या एक बार फिर गांधीनगर से राजनीति मे उतरेंगे या फिर इस सीट से बीजेपी का कोई और उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा।

रिपोर्ट- मानसी शुक्ला

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending