Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रियो ओलम्पिक पार्क में आगजनी, 4 गिरफ्तार

Published

on

Loading

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस ने ओलम्पिक पार्क में आग लगाने के संदेह में गुरुवार को चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। रियो 2016 ओलम्पिक खेलों का आयोजन इसी पार्क में होना है।

यह आग स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे लगाई गई। इस घटना में ओलम्पिक टेनिस केंद्र के बाहर रखा कंटेनर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यह आग मजदूरों द्वारा मेहनताना नहीं लगाने के विरोध प्रदर्शन के बाद लगाई गई।

प्रशासन का कहना है कि इस आग से ओलम्पिक के साजो-सामान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending