Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लालकृष्ण आडवाणी समेत पांच विभूतियों को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अपने-अपने क्षेत्र में अहम योगदान के लिए देश की पांच जानी-मानी हस्तियों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता भी शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है।

जिन शख्सियतों को शनिवार को भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन 5 शख्सियतों में से दो पूर्व प्रधानमंत्री हैं। जबकि इनमें चार शख्सियतों को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा गया है।

भारत रत्न अवॉर्ड लेने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी नहीं पहुंचे। वहीं कर्पूरी चंद ठाकुर का अवॉर्ड उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने लिया। वहीं वैज्ञानिक स्वामीनाथन का अवॉर्ड उनकी बेटी नित्या राओ ने ग्रहण किया। जबकि चौधरी चरण सिंह का सम्मान उनके पोते जयंत सिंह ने लिया। इसी तरह पूर्व पीएम नरसिम्हा राव का अवॉर्ड उनके बेटे प्रभाकर राव ने लिया।

नेशनल

मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर FIR दर्ज, तालिबान से की थी योगी सरकार की तुलना

Published

on

Loading

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने रविवार को एक चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तुलना तालिबान से कर दी। अब प्रशासन ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए आकाश आनंद और अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

आकाश आनंद के अलावा सीतापुर से बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव, मिश्रिख से बीआर अहिरवार, लखीमपुर खीरी से अंशय कालरा, मोहनलालगंज से राजेश उर्फ मनोज प्रधान और धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी तथा बसपा जिला अध्यक्ष विकास राजवंशी के विरुद्ध पुलिस ने शहर कोतवाली में 171सी 153बी, 505 तथा आरपी एक्ट की धारा 125 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। आकाश आनंद पर हिंसा भड़काने की कोशिश करने और असंसदीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप है।

दरअसल, मायावती के भतीजे आकाश जोर शोर से पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को सीतापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने योगी सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए और इसकी तुलना तालिबान से कर दी। आकाश ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार बुलडोजर सरकार और देशद्रोहियों की सरकार है। जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और अपने बुजुर्गों को गुलाम बनाती है, वह आतंकवादी सरकार है। अफगानिस्तान में तालिबान ऐसी सरकार चलाता है।

आकाश आनंद यहीं नहीं रुके और उन्होंने उत्तर प्रदेश अपराध अभिलेख ब्यूरो रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि यूपी की भाजपा सरकार महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है। पुलिस के अनुसार संबंधित रैली के दौरान हिंसा भड़काने और असंसदीय भाषा वाले भाषण दिए गए और यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

Continue Reading

Trending