Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

कम्प्यूटर की मदद से माइनस 100 डिग्री तापमान में पहली बार उगाई गईं सब्ज़ियां

Published

on

Loading

अगर आप से कोई कहे कि आपको माइनस 100 डिग्री तापमान में सब्ज़ियों की खेती करनी है, तो आपका जवाब क्या होगा? शायद आप यही कहेंगे कि ऐसा संभव नहीं है। लेकिन इस असंभव काम को संभव कर दिखाया है जर्मनी के वैज्ञानिकों ने।

दुनिया की सबसे ठंडी जगह है अंटार्कटिका, यहां न तो मिट्टी होती है और न ही सूरज की रोशनी, पूरे वर्ष बर्फ गिरती रहती है। इस वजह से यहां पर खेती करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है।

लेकिन इस काम को जर्मनी के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है। उन्होंने पहली बार माइनस सौ डिग्री तापमान में सब्ज़ी उगाई है। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं था। इसके लिए वैज्ञानिकों ने जर्मन एयरोस्पेस रिसर्च स्टेशन (जीएआरएस) नॉयमार थ्री के पास 400 मीटर लंबा एक ग्रीन हाउस चैंबर बनाया। एक खास तरह का पोषक घोल बनाया था। जिसे कम्प्यूटर द्वारा नियंत्रित किया जाता था। कुछ मिनटों के अंतराल पर इसका छिड़काव किया जाता था। इसके साथ ही चैंबर में लाल, नीली और हरी एलईडी लाइट और 42 लैंप्स भी लगाए गए।

इन सब चीजों की मदद और अपने कठिन परिश्रम के बाद वैज्ञानिकों ने पहली बार 3.6 किलो हरी पत्तेदार सब्जियां उगाईं, जिसमें 18 खीरे और 70 मूलियां भी शामिल हैं।

जीएआरएस से जुड़े पॉल साबेल ने बताया कि सब्जी उगाने के लिए बीजों को फरवरी में बोया गया था। तब से ही सब्जियों के इन पौधों के बढ़ने का इंतजार किया जा रहा था। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हम हर हफ्ते 4-5 किलो टमाटर, मूली, मिर्च और अन्य पत्तेदार सब्जियां उगाने में सफल होंगे।

नॉयमायर स्टेशन 10 महीने तक दुनिया से कटा रहता है। यहां वैज्ञानिकों को खाने से संबंधित बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जो भी खाने का सामान वह अपने साथ लाते हैं उन्हें उसी से काम चलाना पड़ता है। लेकिन इस प्रोजेक्ट से वैज्ञानिकों को एक नई उम्मीद मिली है। उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट से एकत्रित की गई जानकारियों का इस्तेमाल वह चंद्रमा और मंगल ग्रह के विभिन्न अभियानों में करेंगे।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending