Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

FIFA World Cup 2022

fifa world cup: जापान की टीम ने मैदान पर तो, प्रशंसकों ने बाहर जीता दिल

Published

on

Japan in fifa world cup

Loading

दोहा। जापान ने fifa world cup 2022 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए जर्मनी को 2-1 से शिकस्त दी। बुधवार (23 नवंबर) को हुए इस मैच में जापान की टीम ने तो मैदान पर अच्छा खेल दिखाया ही। वहीं टीम के फैन्स ने भी अपने एक कदम से सभी का दिल जीत लिया। मैच की समाप्ति के बाद जापानी फैन्स को स्टेडियम के कचरे को सफाई करते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें

अडानी व अंबानी की कुल नेटवर्थ से भी अधिक खर्च Qatar FIFA World Cup पर

जामा मस्जिद में अकेली लड़की के प्रवेश पर बैन, DCW जारी करेगी नोटिस

फीफा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इससे जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। फीफा ने लिखा, ‘वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत के बाद सफाई करते फैन्स, इन जापानी प्रशंसकों के लिए बहुत सम्मान।’

एक जापानी कोच ताकाओ टेरामोटो ने बताया, ‘जापानी लोग बहुत विनम्र हैं। प्रशंसकों का ये कदम जापान की सम्मान पर आधारित संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं। जर्मनी के खिलाफ हम जीतते या हारते, हम उसी तरह का व्यवहार करते। हमें अपने विरोधियों का सम्मान करना नहीं भूलना चाहिए। मेरा मानना ​​​​है कि उन्होंने ऐसा ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे सभी के लिए सम्मान रखते थे। मुझे आशा है कि उस भावना के महत्व को दुनिया को बताया जाएगा।’

ब्लू समुराई के रूप में जानी जाने वाली जापानी टीम के प्रशंसकों ने जर्मनी के खिलाफ मैच के दौरान और बाद में कचरा चुनने वाले बैग वितरित किए और फिर कचरा साफ किया। फीफा विश्व कप 2018 में ब्लू समुराई ने राउंड-16 में बेल्जियम के खिलाफ 2-3 से हार के बाद भी स्टेडियम की सफाई की थी। उस व्रर्ल्ड कप के बाद से जापानी फैन्स लगातार इस परंपरा का निर्वहन करते आए हैं।’

fifa world cup 2022, fifa world cup, Japan in fifa world cup 2022,

FIFA World Cup 2022

पूरा हुआ मेसी का सपना, अर्जेंटीना बनीं फीफा विश्व कप 2022 की चैंपियन

Published

on

Argentina became champion

Loading

लुसैल। अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी माराडोना ने जब 1986 में आखिरी बार टीम को विश्व विजेता बनाया था, तब एक बच्चे ने यही सपना अपने देश के लिए देखा था। वह थे लियोनेल मेसी। चार विश्व कप से ट्राफी की तलाश में जुटे मेसी ने 2014 में टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया, पर वह जीत नहीं दिला सके, लेकिन इस बार उनका ये सपना सच हो गया और अर्जेंटीना 36 साल विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हो गया।

यह भी पढ़ें

FIFA 2022: मोरक्को को हराकर फाइनल में पहुंचा फ्रांस, अर्जेंटीना से होगा मुकाबला

दिल की बीमारियों को दूर रखेंगे ये 7 उपाय

अर्जेंटीना फीफा विश्व कप 2022 की चैंपियन बन गई है। अर्जेंटीना ने पूर्व चैंपियन फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर तीसरी बार वर्ल्ड कप जीत लिया। मेसी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सात गोल मारे।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म था कि इस बार यूरोपियन दबदबा टूटेगा या नहीं। पिछले 16 सालों से यूरोपीय देशों ने फीफा विश्व कप पर अपना एकाधिकार जमा रखा था। 2002 में अंतिम बार यूरोप से बाहर दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील विश्व चैंपियन बना था और 2006 विश्व कप तक चैंपियन रहा था। 2006 से लेकर 2022 तक यूरोपीय देश ही फीफा विश्व कप चैंपियन रही।

फ्रांस को हराने के साथ ही अर्जेंटीना ने 2018 की हार का बदला ले लिया। 2018 फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

दक्षिण अमेरिका से ब्राजील, अर्जेंटीना, उरुग्वे बने हैं विजेता

सर्वाधिक पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994, 2002) के विश्व चैंपियन ब्राजील और इस विश्व कप से पहले दो बार खिताब जीतने वाले अर्जेंटीना (1978, 1986) इस बार भी जीतने के प्रबल दावेदारों में थी।

Argentina became champion, Argentina became champion in fifa 2022, Argentina became champion news,

Continue Reading

Trending