Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

FIFA World Cup 2022

अडानी व अंबानी की कुल नेटवर्थ से भी अधिक खर्च Qatar FIFA World Cup पर

Published

on

Qatar FIFA World Cup expense

Loading

दोहा। खाड़ी देश कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप (Qatar FIFA World Cup) अब तक का सबसे महंगा खेल आयोजन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कतर ने इसके आयोजन पर कुल 222 अरब डॉलर की भारी-भरकम राशि खर्च की है। यह रकम भारत और एशिया के दो सबसे बड़े रईसों गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ से भी अधिक है।

यह भी पढ़ें

Fifa World Cup: मेजबान कतर पर मैच हारने के लिए घूस देने का गंभीर आरोप

NIA अफसर की हत्या के दोषी कुख्यात अपराधी मुनीर अहमद की बीमारी से मौत

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ इस समय 132 अरब डॉलर है जबकि अंबानी की नेटवर्थ 90 अरब डॉलर है। कुल मिलाकर दोनों की नेटवर्थ 222 अरब डॉलर होती है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन अडानी दुनिया के रईसों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं।

कतर में हो रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 20 नवंबर को मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच मुकाबले से शुरू हुई। फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को होगा। इसमें कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कतर को 2010 में फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी और तबसे इस देश ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया है।

इसके लिए छह नए स्टेडियम बनाए गए हैं जबकि दो पुराने स्टेडियमों का कायाकल्प किया गया है। साथ ही खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए भी स्टेडियम बनाए गए हैं। इस पर कुल 6.5 अरब से 10 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है। शुरुआती बोली में इस पर चार अरब डॉलर खर्च होने की बात कही गई थी।

द पर्ल पर 15 अरब डॉलर का खर्च

अमेरिकी स्पोर्ट्स फाइनेंस कंसल्टैंसी Front Office Sports के मुताबिक कतर ने वर्ल्ड कप के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में 210 अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसमें एयरपोर्ट्स, रोड, इनोवेटिव हब, होटल और बाकी चीजों का विकास शामिल है।

केवल दोहा में ही खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बनाए गए कॉम्प्लेक्स द पर्ल (The Pearl) बनाने पर 15 अरब डॉलर खर्च हुए जबकि दोहा मेट्रो पर 36 अरब डॉलर का खर्च आया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कतर ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर कई साल तक हर हफ्ते 50 करोड़ डॉलर खर्च किए।

इससे पहले फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018 में रूस में आयोजित किया गया था। उस पर कुल 11.6 अरब डॉलर का खर्च आया था। उससे पहले साल 2014 में ब्राजील में 15 अरब डॉलर और साल 2010 में साउथ अफ्रीका में 3.6 अरब डॉलर का खर्च आया था।

उससे पहले जर्मनी में 2006 में हुए फुटबॉल विश्व कप में 4.3 अरब डॉलर, 2002 में जापान में हुए आयोजन में सात अरब डॉलर, फ्रांस में 1998 में 2.3 अरब डॉलर और 1994 में अमेरिका में 50 करोड़ डॉलर का खर्च आया था।

Qatar FIFA World Cup, Qatar FIFA World Cup expense, Qatar FIFA World Cup expense news, Qatar FIFA World Cup total expense,

Continue Reading

FIFA World Cup 2022

पूरा हुआ मेसी का सपना, अर्जेंटीना बनीं फीफा विश्व कप 2022 की चैंपियन

Published

on

Argentina became champion

Loading

लुसैल। अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी माराडोना ने जब 1986 में आखिरी बार टीम को विश्व विजेता बनाया था, तब एक बच्चे ने यही सपना अपने देश के लिए देखा था। वह थे लियोनेल मेसी। चार विश्व कप से ट्राफी की तलाश में जुटे मेसी ने 2014 में टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया, पर वह जीत नहीं दिला सके, लेकिन इस बार उनका ये सपना सच हो गया और अर्जेंटीना 36 साल विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हो गया।

यह भी पढ़ें

FIFA 2022: मोरक्को को हराकर फाइनल में पहुंचा फ्रांस, अर्जेंटीना से होगा मुकाबला

दिल की बीमारियों को दूर रखेंगे ये 7 उपाय

अर्जेंटीना फीफा विश्व कप 2022 की चैंपियन बन गई है। अर्जेंटीना ने पूर्व चैंपियन फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर तीसरी बार वर्ल्ड कप जीत लिया। मेसी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सात गोल मारे।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म था कि इस बार यूरोपियन दबदबा टूटेगा या नहीं। पिछले 16 सालों से यूरोपीय देशों ने फीफा विश्व कप पर अपना एकाधिकार जमा रखा था। 2002 में अंतिम बार यूरोप से बाहर दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील विश्व चैंपियन बना था और 2006 विश्व कप तक चैंपियन रहा था। 2006 से लेकर 2022 तक यूरोपीय देश ही फीफा विश्व कप चैंपियन रही।

फ्रांस को हराने के साथ ही अर्जेंटीना ने 2018 की हार का बदला ले लिया। 2018 फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

दक्षिण अमेरिका से ब्राजील, अर्जेंटीना, उरुग्वे बने हैं विजेता

सर्वाधिक पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994, 2002) के विश्व चैंपियन ब्राजील और इस विश्व कप से पहले दो बार खिताब जीतने वाले अर्जेंटीना (1978, 1986) इस बार भी जीतने के प्रबल दावेदारों में थी।

Argentina became champion, Argentina became champion in fifa 2022, Argentina became champion news,

Continue Reading

Trending