Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह के गृह मंत्री बनते ही फारुख अब्दुल्ला ने लगाए भारत माता की जय के नारे? जानें पूरा सच

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो किसी और का नहीं बल्कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला का है।

वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में ये दावा किया जा रहा है कि अमित शाह के गृह मंत्री बनते ही फारुख अब्दुल्ला भारत माता की जय ने नारे लगाए।

आपको बता दें कि वीडियो को देखने के बाद पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाएगा। किसी भी आम इंसान को यही लगेगा कि बात सौ फीसदी सही है।

The new Farooq Abdulla of J & K after Amit Shah became the Home Minister?????

Prakash Nair ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಮಂಗಳವಾರ, ಜೂನ್ 4, 2019

लेकिन जब हमने वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि वीडियो काफी भ्रामक है। पड़ताल में ये बात निकलकर सामने आई कि वीडियो तकरीबन 9 महीने पुराना है।

उस समय अमित शाह गृह मंत्री नहीं भाजपा अध्यक्ष हुआ करते थे जबकि गृह मंत्री राजनाथ सिंह थे। इस भ्रामक वीडियो को अब तक कई लोग शेयर कर चुके हैं। लेकिन हमारी पड़ताल में ये खबर पूरी तरह से फेक निकली।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending