Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

पूर्व IPS राम नारायण सिंह के घर छापेमारी, बेसमेंट में करोड़ों रुपए बरामद

Published

on

Loading

यूपी कैडेर के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी राम नारायण सिंह के घर पर इनकम टैक्स (IT) की रेड के दौरान करोड़ों रुपये बरामद हुए है। हालांकि कुल कितना रकम बरामद किया गया इसकी अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल पाई है। इनकम टैक्स के अधिकारियों को पूर्व आईपीएस के घर के बेसमेंट में करोड़ों रुपये होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इनकम टैक्स अधिकारियों ने पूर्व आईपीएस के नोएडा और गाजियाबाद के दो ठिकानों पर छापा मारा।

रेड के दौरान अधिकारियों को घर के बेसमेंट से करोड़ों रुपये मिले है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व आईपीएस राम नारायण सिंह का नोएडा में अपना घर है। इनका परिवार वर्षों से प्राइवेट लॉकर की सुविधा उपलब्ध करवाता है। यानि ये इनका पुश्तैनी काम है। नोएडा वाले मकान के बेसमेंट में ही लॉकर बने हुए है। इन्हीं में से किसी एक लॉकर में अघोषित नकदी होने की जानकारी मिली थी।

यह लॉकर किसका है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही लॉकर से मिली करोड़ों नकदी का मिलान कागजों से किया जा रहा है। इनकम टैक्स अधिकारियों को पूर्व आईपीएस के दोनों घरों में सर्वे करने में 12 से अधिक घंटे का समय लगा। आपको बता दे नोएडा में चुनावों में इस बार रिकार्ड ब्लैक मनी मिल रही है। इनकम टैक्स अधिकारियों ने 15 जनवरी से अब तक करीब ढाई करोड़ रुपए की ब्लैक मनी जब्त कर चुके हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी डीजी पद पर 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे।

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending