Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

राजस्थान के करौली में दो गुटों में हुई मुठभेड़, 30 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवाएं हुई बंद

Published

on

Loading

राजस्थान के करौली जिले में  हिंदू नववर्ष के मौके पर निकाली जा रही बाइक रैली पर ताबे की टोरी हटवारा बाजार में पथराव होने के बाद जिले में धारा 144 लगा दी है। पत्थरबाजी की घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर 5-6 थड़ियों में आग लगा दी।

Rajasthan: Stone pelting at a rally being taken out on Hindu New Year in  Karauli - राजस्थान: करौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली जा रही बाइक रैली पर  पथराव, आगजनी के बाद

पथराव में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गंभीर घायल एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। करौली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

करौली का बाजार आग के हवाले, पत्थरबाजी में 45 से ज्यादा लोग घायल, 3 की हालत  बेहद नाजुक | Sanmarg

सीएम गहलोत  बोले- शांति बनाए रखें

करौली में उपद्रव, इंटरनेट बंद: रैली पर पथराव के बाद दुकानों में आग लगाई,  कर्फ्यू, IPS सहित 600 पुलिस जवान जयपुर से रवाना….. - दैनिक ख़बरां

सीएम अशोक गहलोत ने  ट्वीट कर लिखा-  करौली में हुई घटना को लेकर  डीडी, पुलिस से बात कर विस्तृत जानकारी ली है। पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के आदेश दिए है।  मैं आमजन से  अपील करता हूं  कि शांति  बनाए रखें एवं कानून  व्यवस्था बनाने में सहयोंग करें।

घटना के विरोध में करौली बाजार बंद

Curfew in Karauli after stone pelting on bike rally | Video: करौली में  शोभायात्रा पर पथराव के बाद उपजा तनाव, दुकानों में लगाई आग, लगा कर्फ्यू |  Patrika News

एक पक्ष पर पत्थरबाजी होने  के बाद मचे उपद्रव पर प्रशासन करौली शहर का बाजार बंद करवा दिया है। पथराव की सूचना मिलते ही जिला एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से भारी पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात है। पुलिस स्थानीय लोगों से समझा रही है। लोगों ने पुलिस पर भी कई आरोप लगाए हैं। वहीं आगजनी पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। शहर में पुलिस बल को तैनात किया गया है। घटना के बाद जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक पूरे शहर का राउंड ले रहे हैं।

600 पुलिसकर्मी तैनात

नवसंवत्सर की रैली में पथराव, आग की लपटों से जल उठा राजस्थान का करौली शहर;  कर्फ्यू लगा-इंटरनेट बंद – भारतीयदूत

करौली में शांति  व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।  50 पुलिस अधिकारियों सहित 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को करौली में तैनात किया गया है।  एडीजी  संजीब नारझरी, आईजी भरत मीणा,  डीआईजी राहुल प्रकाश और एसपी  मृदुल कछावा  तैनात किया गया है। आईजी  भरतपुर प्रफुल्ल कुमार खमेसरा व आईजी  कानून व्यवस्था  भरत मीणा  मौके पर पहुंच गए है।  एडीजी कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने शांति की अपील की है।

भाजपा ने साधा निशाना

राजस्थान : करौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव, आगजनी  के बाद कर्फ्यू, 35 लोग घायल | Webdunia Hindi | India Known

करौली की घटना पर भाजपा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कह कि आरोपियों के सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की अदूरदर्शिता से यह घटना हुई है। जिसकी वजह से असमाजिक तत्वों ने बाइक रैली पर पथराव क दिया। उन्होंने घटना की कड़े  शब्दों में निंदा की है।

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending