Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ईद एक खुशनुमा पल : इरफान खान

Published

on

ईद एक खुशनुमा पल : इरफान खान

Loading

ईद एक खुशनुमा पल : इरफान खानमुंबई| मुसलमानों की कुर्बानी परंपरा पर हाल ही में बयान देकर विवादों में घिरे अभिनेता इरफान खान का कहना है कि ईद एक खुशनुमा पल है। इरफान ने रमजान के दौरान रोजा रखने की प्रथा के मूल भाव को भी बताया।

अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के प्रचार के लिए रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के सेट पर पहुंचे इरफान ने कहा, “सभी त्योहारों के कुछ अर्थ और उद्देश्य होते हैं। हमें इसका पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए। ईद सभी त्योहारों की तरह एक खुशनुमा पल है, जहां लोग अपने पूरे साल की कमाई का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों को देते हैं।”

उन्होंने कहा, “उद्देश्य बांटना है। यह आपका मेहनताना या कुछ भी हो सकता है। आपके अच्छे विचार भी हो सकते हैं, जिसे आप अपने चारों ओर समानता से बांट सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “एक महीने की प्रार्थना और ध्यान के बाद यह जश्न मनाने का समय है। हमें उम्मीद है कि खुदा ने हमारी दुआएं कबूल की हैं और हमारी आत्माएं शुद्ध हैं।”

इरफान ने हाल ही में कुर्बानी के नाम पर जानवरों को काटने की प्रथा की निंदा की थी। उनका यह बयान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के गले नहीं उतरा था और उनकी खूब आलोचना की गई।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending