Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

Published

on

मिस्र हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

Loading

मिस्र हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

काहिरा। मिस्र के अशांत क्षेत्र उत्तरी सिनाई प्रांत में शनिवार को पुलिस सुरक्षा चौकी पर हुए मोर्टार हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। 

रक्षा मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी बयान के मुताबिक, यह हमला शनिवार को उत्तरी सिनाई के आरिश शहर के अल-साफा सुरक्षा चौकी पर हुई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी और 12 सैनिकों की मौत हो गई।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े सिनाई के आतंकवादी संगठन ‘सिनाई स्टेट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

यह संगठन स्वयं को ‘सिनाई स्टेट’ कहता है।

मिस्र विशेष रूप से उत्तरी सिनाई में 2013 से आतंकवादी हमलों में हजारों की संख्या में पुलिसकर्मियों और सैनिकों की मौत हो चुकी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending