Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जापान में भूकंप से अबतक 21 मौतें

Published

on

दक्षिण-पश्चिम जापान के क्युशू द्वीप के कुमामोतो प्रांत, भूकंप से अब तक 21 मौतें

Loading

दक्षिण-पश्चिम जापान के क्युशू द्वीप के कुमामोतो प्रांत, भूकंप से अब तक 21 मौतें

कुमामोतो। दक्षिण-पश्चिम जापान के क्युशू द्वीप के कुमामोतो प्रांत में शनिवार सुबह आए भूकंप में अब तक 12 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही पिछले चार दिनों में भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो चुकी है। इसी क्षेत्र में गुरुवार को आए भूकंप में नौ लोगों की मौत हुई थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने पुष्टि की है कि गुरुवार रात आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई थी। यह शनिवार के भयानक भूकंप की चेतावनी की ही तरह था। आने वाले दिनों में अधिक तीव्रता के भूकंप की संभावना है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को भूकंप के केंद्र माशिकी टाउन का दौरा रद्द कर दिया है। गुरुवार को आए भूकंप के झटकों में क्षतिग्रस्त हुए मकान और इमारतें शनिवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप में पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। जिस वजह से लोगों ने सार्वजनिक आश्रयगृहों में शरण ले रखी है। हालांकि यहां भोजन और पानी की कोई दिक्कत नहीं है।

भूकंप पीड़ित योशीमुरा नामक एक व्यक्ति ने सिन्हुआ को बताया, “मैंने 70 सालों में पहली बार इतना विनाशकारी भूकंप झेला है।” शनिवार को आए भूकंप का केंद्र कुमामोतो के ओसो शहर में स्थित था। स्थानीय समयनुसार यह भूकंप 12 बजे दर्ज किया गया था। जापानी भूकंपीय पैमाने पर यह तीव्रता छह से अधिक थी। जिसके बाद रिक्टर पैमाने पर छह तीव्रता वाले लगभग 80 झटके महसूस किए गए। मार्गो पर गहरे गढ्ढ़े होने की वजह से ओसो से कुमामोतो जाने वाला एक्सप्रेसवे बंद कर दिया गया। इस प्रांत के हाइवे और कुमामोतो हवाईअड्डे को भी बंद कर दिया गया। मौसम विभाग ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में तेज बारिश की चेतावनी दी है, जिससे भूस्खलन की संभावना हो सकती है। कुमामोतो की सरकार के मुताबिक, भूकंप प्रभावित 68,900 लोगों ने विभिन्न 655 आश्रयगृहों में शरण ले रखी है। साथ ही इस भूकंप से 1,500 लोग प्रभावित हुए हैं। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि राहत-बचाव कार्य के लिए उन्होंने 15,000 स्वयं-रक्षा बलों को कुमामोतो भेज दिया है। साथ ही रविवार को पांच हजार अन्य सैनिकों को सहायता के लिए भेजा जाएगा।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending