Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील में जीका वायरस के खिलाफ ड्रोन का इस्तेमाल

Published

on

Loading

zikuरियो डी जेनेरियो। ब्राजील के कई शहरों में जीका वायरस, डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छरों के प्रजनन क्षेत्रों का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन, ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो की इमारतों की छतों, बगीचों की जांच कर रहे हैं। इन स्थानों पर मच्छरों के प्रजनन की संभावना अधिक होती है।

जीका वायरस का संबंध जन्म से जुड़ने के संदेह के बाद से संघीय सरकार ने इसके खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। संघीय सरकार देश के छह करोड़ घरों की जांच करने के अपने लक्ष्य की ओर सफलता के साथ बढ़ रही है। इस अभियान के लिए गठित की गई सैन्य और सिविल सैनिकों की टीमों ने 40 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। साओ पाउलो के स्वास्थ्य सचिव अलेक्जेंडर पधिल्हा के अनुसार, लैटिन अमेरिका से फैले इस वायरस को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों में से एक है ड्रोन।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending