Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हालात बेहद खतरनाक, कुछ बड़ा करने जा रहा भारत

Published

on

donald-trump-siad-the-situation-is-too-dangerous

Loading

पुलवामा हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनता जा रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया की भारत कुछ बड़ा करने का सोच रहा है जो बेहद खतरनाक हो सकता है। साथ ही कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ का गलत फायदा उठाया है।

donald-trump-siad-the-situation-is-too-dangerous

भारत पाकिस्तान के बीच हालात बेहद खतरनाक-

फिलहाल अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.3 बिलियन डॉलर की मदद पर रोक लगा दी है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करके ट्रंप ने बताया “इस वक्त भारत-पाकिस्तान के बीच खतरनाक चीजें हो रही है, यह एक बहुत-बहुत खराब स्थिति है, दोनों देशों के बीच हालात बेहद खराब हैं। हम लोग चाहेंगे कि ये बंद हो, कुछ ही दिन पहले कई लोग मारे गए थे।”

बता दें कि 14 फरवरी को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF पर का काफिले पर हमला किया था। इस हमले में 42 जवान शहीद हो गए थे और कुछ अन्य घायल। तभी से इस भारत ने सख्ती दिखाते हुए पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाब बना रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending