Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी की कैंसर से मौत

Published

on

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, छोटी बेटी कर्निका सिंह, कैंसर से मौत

Loading

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, छोटी बेटी कर्निका सिंह, कैंसर से मौत

दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह की सबसे छोटी बेटी कर्निका सिंह का आज सुबह निधन हो गया है। उन्‍होंने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस लीं। इससे पहले कर्णिका का अमेरिका में इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार, कर्निका सिंह कैंसर की मरीज थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। पिछले साल सितंबर में अपने अमेरिका दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपनी बेटी से मुलाकात की थी। कर्निका का इलाज अमेरिका में हो रहा था और बीते साल सितंबर में दिग्विजय सिंह अपनी बीमार बेटी से मिलने अमेरिका गए थे। बाद में कर्निका का इलाज दिल्ली में हुआ और उनका निधन दिल्ली के ही एक अस्पताल में हुआ। दिग्विजय सिंह को अपनी पहली पत्नी आशा से एक बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें कर्निका की आज मौत हो गई। कांग्रेस नेता की पहली पत्नी आशा की 2013 में मौत हो गई थी। पहली पत्नी के निधन के बाद दिग्विजय सिंह ने टीवी एंकर अमृता राय से शादी की।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending