Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Breaking: दिल्ली की हवा में घुला और ज्यादा जहर, खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही देश की राजधानी दिल्ली में स्मॉग एक बार फिर कहर बनकर टूटा है। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी हवा में घुले जहर के बीच लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज होने के बाद स्मॉग की समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो गई है। राजधानी दिल्ली में अगर सबसे ज्यादा खराब हवा की बात करें तो जहांगीरपुरी इलाके में हवा सांस लेने लायक भी नहीं है।

वहीं शुक्रवार सुबह जारी एअर क्वॉलिटी इंडेक्स में पंजाबी बाग में पीएम10 का स्तर 429 पाया गया जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है। आरकेपुरम में 290 और पूसा में 283 दर्ज किया गया। पीएम10 का यह स्तर ‘अस्वास्थ्यकर’ श्रेणी में आता है।

इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल ने दिल्ली सरकार से 31 अक्टूबर तक वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए प्लान तैयार करने को कहा है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending