Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का का नहीं बल्कि इस लड़की का लुक दीपिका ने किया कॉपी, देखते ही कहेंगे- ‘ये तो बिल्कुल टू कॉपी है’

Published

on

Loading

इस वक्त बॉलीवुड के गलियारे में सिर्फ एक कपल ही सुर्खियों में हैं। वो हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। 21 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी दी। ये रिसेप्शन पार्टी दीपिका के मायके की ओर से दी गई थी। बेंगलुरु के होटल ‘द लीला’ में देर रात तक जश्न चला।

इस पार्टी में दीपिका में गोल्डन सिल्क के साथ स्टेटन के काम वाली साड़ी पहनी। इस लुक को कंपलीट करने के लिए दीपिका ने ग्रीन स्टोन का हार और शाही मोतियों का हार, माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी लगाए पारंपरिक लुक में नजर आईं। वहीं रणवीर ब्लैक वेलवेट पर गोल्डन थ्रेड की कारीगरी वाली शेरवानी में नजर आए।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

अब जब दीपिका और रणवीर का रिसेप्शन हुआ तो उनकी तुलना विरुष्का से होने लगी। लेकिन हम आपकाे बता दें कि दीपवीर ने विरुष्का को जरा भी कॉपी नहीं किया है। अनुष्का और दीपिका दोनों के डिजाइनर सब्यसाची थे। इस वजह दोनों का लुक एक जैसा लग रहा है। लेकिन आपको बता दें, दीपिका ने अनुष्का के लुक की कॉपी नहीं की थी, बल्कि किसी और की कॉपी की थी।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

दरअसल, सोशल मीडिया पर दीपिका की एक पुरानी फोटो सामने आई है। जिसे देख लग रहा है कि दीपिका ने अपना ही पुराना लुक कॉपी कर लिया है। क्रीम कलर की साड़ी के साथ ग्रीन कलर के गले का हार पहने दीपिका पहले भी नजर आ चुकी हैं। ये लुक भी उन्हें सब्यसाची ने दिया था।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

फैंस का कहना है कि दीपिका बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें कोई और गेटअप देना चाहिए था। सब्यसाची ने दीपिका को अनुष्का जैसा लुक देकर निराश किया है। अभी दीपिका के दो रिसेप्शन और बाकी हैं। अब देखना ये है कि इन दो रिसेप्शन में दीपिका का लुक क्या होगा।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending