Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका और उनकी ननद एक दूसरे को देखना तक नहीं करती पसंद, वजह जानकर दंग रह जाएंगे!

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों शादी के लिए इटली भी पहुंच चुके हैं।

दोनों की शादी में अब महज कुछ ही घंटों का समय बचा है ऐसे में सारे रिश्तेदार एक के बाद एक वेडिंग डेस्टिनेशन लेक कोमो पर पहुंच रहे हैं।

दीपिका और रणवीर की शादी के मौके पर आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका और उनकी ननद में आपस में बिल्कुल नहीं बनती।

आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की कजिन बहन सोनम कपूर की। दीपिका और सोनम ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी।

जहां एक ओर दीपिका की फिल्म ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई वहीं सोनम कपूर की फिल्म सांवरिया बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

गौरतलब है कि साल 2007 में दोनों फिल्म एक साथ दिवाली के मौके पर रिलीज हुईं थी। यह पहला मौका था जब बॉक्स ऑफिस पर दो इतनी बड़ी फिल्म टकराई थी। शायद यही वजह है कि दीपिका और सोनम में कैट फाइट स्टार्ट हो गई जो आज भी चलती है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending