Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तख्तापलट के साजिशकर्ताओं को दंडित किया जाएगा : एरदोगन

Published

on

तख्तापलट के साजिशकर्ताओं को दंडित किया जाएगा : एरदोगन

Loading

तख्तापलट के साजिशकर्ताओं को दंडित किया जाएगा : एरदोगनअंकारा| तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एरदोगन ने इस्तांबुल में कहा कि सैन्य तख्तापलट में शामिल लोगों को दंडित किया जाएगा। एरदोगने ने कहा कि सेना के अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है।

सरकारी समाचार चैनल एटीवी के मुताबिक, राष्ट्रपति का इस्तांबुल हवाईअड्डे पहुंचने पर भीड़ ने उनका अभिवादन किया।

सिन्हुआ के मुताबिक, उन्होंने इस्तांबुल हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद अपने सम  र्थकों से बातचीत की।

तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरीम ने कहा कि अंकारा में स्थिति नियंत्रण में है और 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उनके बयान के लगभग 15 मिनट पहले ही संसद की इमारत पर बम से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

अंकारा में विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending