Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

कोई काम छोटा-बड़ा नहीं, सच में? देश जहाँ महिलाएं नहीं बच्चियां मां बनने को मजबूर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चाहे हमारा देश हो या कोई दूसरा कुप्रथाएं हर जगह मिल ही जाती हैं। कुप्रथाओं के एवज में लोग अपनी मजबूरियों का हवाला देते हैं। हवाला जो भी हो कुप्रथाएं किसी की जिंदगी को बर्बाद करने अलावा कुछ नहीं करती। ऐसा ही एक देश है जहां बच्चियों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। अब इसे कुप्रथा कह लें या मजबूरी, फैसला आप को करना है। इस देश में छोटी-छोटी बच्चियों को मां बनने के लिए मजबूर किया जाता है। इनको बच्चियां इसलिए कह रहें हैं क्योंकि इनकी उम्र महिलाओं कहलाने वाली नहीं है। क्या है ऐसी वजह जिसके लिए ये बच्चियां मां बनने को मजबूर हैं?

गुमनामी के अँधेरे में खोया एक देश ऐसा है जहाँ छोटी उम्र में ही लड़कियों को माँ बनाया जाता हैं और फिर उनके बच्चे को बेच दिया जाता हैं। ये लड़कियां ये काम करने को मजबूर हैं क्योंकि यहाँ की गरीबी के चलते उन्हें ये काम करना ही पड़ता है। कुछ लोग इस बात का फयदा उठाते हैं और लड़कियों को इस काम के लिए बाध्य करते हैं। यहाँ की सरकार इसके लिए कुछ इसलिए नहीं करती क्योंकि यहाँ गरीबी का आलम इतना ज्यादा है कि लोग खुद मजबूर हैं ये कम करने को। इन लड़कियों के द्वारा जन्म दिए गए बच्चों को ऐसी दम्पतियों को बेच दिया जाता हैं जिनके संतान नहीं हैं।

यहाँ ये काम कोई छोटे-मोटे स्तर पर नहीं बल्कि एक फैक्ट्री स्तर पर होता हैं। न जाने यहां कितने लड़कियों को रोज़ इस दर्द से गुज़रना पड़ता है। गरीबी के नाम पर हो रहे इस कुकृत ने इस देश की कई बच्चियों के बचपन को बर्बाद कर दिया हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending