Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

कर्नाटक विस चुनाव की मतगणना शुरू, लगातार बदल रहे आंकड़े; कांग्रेस ने बनाई बढ़त

Published

on

Counting of votes for Karnataka assembly elections begins

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में लगातार आंकड़े बदल रहे हैं, अब कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 117 सीटें और भाजपा 83 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा अपने गढ़ बेंगलुरु में भी पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

मंदिर पहुंचे एचडी कुमारस्वामी, रुझानों में मिल रही हार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बेंगलुरु के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं। रुझानों में जेडीएस को बड़ी हार मिलती दिख रही है।

कांग्रेस ने जश्न मनाना शुरू किया

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रुझानों में पार्टी को बहुमत मिलते देख जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता अपने नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं।

सीएम बसवराज बोम्मई आगे

कर्नाटक के सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

जगदीश शेट्टार पीछे

भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के बोम्मई सरकार के 8 मंत्री भी पीछे चल रहे हैं।

डी के शिवकुमार बड़े अंतर से आगे

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार अपनी सीट से बड़े अंतर से आगे चल रहे है। शिवकुमार कनकपुरा से 8 हजार वोटों से आगे हैं।

मेरे पिता की सरकार ने अच्छा काम किया था

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्दरमैया ने कहा कि एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था। इस बार भी अगर वे सीएम बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है, वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा। इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending