Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गया था : पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का बस्तर से आगाज करते हुए कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गया था। कांग्रेस के काल में दिल्ली से एक रुपया चलता था और गांव तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे। अब भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा, यह मोदी की गारंटी है। सोमवार को बस्तर के प्रवास पर पहुंचे पीएम मोदी ने आमावाल गांव में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली में कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गया था और भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब का होता है। अब भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ के नौजवानों को जिन्होंने धोखा दिया है, उन पर तेजी से कार्रवाई चल रही है। अब यह लोग लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब का बेटा है और सिर ऊंचा रखकर चलता है। मोदी इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है।

उन्होंने जनता से पूछा कि आप बताइए, जिन्होंने जनता को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए या नहीं। कोई घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे तो परिवार का हर सदस्य उससे भिड़ जाता है। मोदी के लिए तो मेरा भारत मेरा परिवार है। मैं भी अपने देश को, अपने परिवार को, लूटपाट से बचाने में भिड़ जाता हूं इसलिए कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ और वो क्या कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। वे चुनाव के लिए रैली नहीं कर रहे बल्कि भ्रष्टाचारियों को बताने के लिए रैली कर रहे। उन्होंने आगे कहा कि वो चाहे मोदी को कितनी भी धमकियां दे दें, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा वे गरीब के दर्द को जानते हैं और यही कारण है कि उन्होंने गरीबों को उसका हक दिलाने के लिए योजनाएं बनाई। इसी का नतीजा है कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से जगदलपुर के माता दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनकी भाजपा के नेताओं ने अगवानी की। यहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से आमावाल पहुंचे। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होना है। बस्तर संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप का मुकाबला कांग्रेस के कवासी लखमा से है। वर्ष 2019 का चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर दीपक बैज ने जीता था। मगर, इस बार पार्टी ने लखमा को उम्मीदवार बनाया है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending