Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

MVA में सीट बंटवारे का ऐलान- शिवसेना 21, कांग्रेस 17, NCP 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना 21 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि कांग्रेस के खाते में 17 सीटें गई हैं। शरद पवार वाली एनसीपी के उम्मीदवार 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

तीनों दलों के सांगली, भिवंडी और मुंबई नॉर्थ सीट पर टकराव बना हुआ था। हालांकि अब तस्वीर साफ हो गई है. भिवंडी सीट पर एनसीपी (एससीपी) लड़ेगी। गठबंधन समझौते के तहत सांगली सीट शिवसेना (यूबीटी) और मुंबई नॉर्थ सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

सीट शेयरिंग फॉर्मूले की घोषणा के लिए एमवीए ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इसमें शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और एनसीपी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस इन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

रामटेक, नागपूर, भंडारा गोंदिया, गडचिरोली, लातूर, सोलापूर, कोल्हापूर, पुणे, नांदेड, अमरावती, नंदुरबार, अकोला, चंद्रपूर, धुले, जालना, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

शरद पवार की एनसीपी इन 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

बारामती, शिरूर, सातारा, भिवंडी, दिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण और बीड से शरद पवार की पार्टी चुनाव लड़ेगी।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, मुंबई उत्तर पूर्व, जलगांव, परभनी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, धाराशिव, रत्नागिरि, बुलढाणा, हातकणांगले, संभाजीनगर, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल और वाशिम से शिवसेना UBT चुनाव लड़ेगी.

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending