Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना का नया लक्षण आया सामने, अभी चेक करें अपने शरीर का ये अंग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। इस खतरनाक वायरस ने अब तक लाखों लोगों की जान ले ली है। यह वायरस कई बार अपने रूप में बदलाव कर चुका है जिससे इसकी वैक्सीन बनाने में वैज्ञानिकों को समय लग रहा है।

वैज्ञानिक लगातरा इस नए वायरस का अध्ययन कर रहे हैं ताकी इसके इलाज जल्द से जल्द संभव हो सके। इस बीच डॉक्टरों ने कोरोना के नए लक्षण का पता लगाया है।

अभी तक कोरोना के लक्षण, खांसी, बुखार, थकान, सिर दर्द को ही माना जा रहा था लेकिन यूरोप के डॉक्टरों ने इस वायरस के नए लक्षणों का पता लगा लिया है। यूरोपीय डॉक्टरों के मुताबिक यहां इलाज करा रहे कोरोना से ग्रसित मरीजों के पैरों में छोटे-छोटे घाव  देखने को मिले हैं।

कोरोना मरीजों के पैरों की उंगलियों के ऊपर, उंगलियों के बीच में या फिर पैर के तलवे में ये छोटे-छोटे लाल या गुलाबी रंग के घाव देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, ये घाव मरीज के ठीक होते ही गायब भी हो जा रहे हैं।

इसके लिए अलग से उपचार की जरूरत नहीं पड़ रही है। स्पेन में डॉक्टरों के संगठन जनरल काउंसिल ऑफ कॉलेजेस ऑफ पोडियाट्रिस्ट (CGCOP) का कहना है कि यह कोरोना वायरस के होने का एक प्रमुख निशान है।

इसे बीमारी आने से ठीक पहले का प्रमुख लक्षण माना जा सकता है। CGCOP के डॉक्टरों का कहना है कि सबसे पहले पैर में अगर छोटे-छोटे लाल या गुलाबी घाव दिखने लगे तो समझ जाना चाहिए कि कोरोना वायरस का हमला होने वाला है। इसके ठीक बाद वो सारे लक्षण दिखने लगेंगे जो कोरोना वायरस के संक्रमण पर होते हैं।

यूरोप के डॉक्टरों का मानना है कि खोजा गया नया लक्षण लोगों के इलाज में मददगार साबित हो सकता है। CGCOP का कहना है कि हम चाहते हैं कि इस लक्षण के बारे में पूरी दुनिया को पता चले। ताकि दुनियाभर के डॉक्टर सिर्फ खांसी, बुखार और सांस की दिक्कतों तक ही सीमित न रहें।

CGCOP के डॉक्टरों ने कहा है कि हमें यह लक्षण यूरोप के ज्यादातर मरीजों में देखने को मिला है। जिन मरीजों में यह लक्षण दिखाई दिया है, वे सभी पुख्ता तौर पर कोरोना संक्रमित थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending