नेशनल
देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में आए इतने नए केस

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,327 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस अवधि में 14, 234 लोगों ने इस वायरस को मात दी है। जबकि 24 घंटे में कोरोना से 108 लोगों की जान भी गई है।
ये आंकड़े कोरोना की फेज से निकलने की कोशिश कर रहे देश के लिए चेतावनी संदेश जैसे हैं। ताजा आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के कुल मामले 1,11,92,088 हो गए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,57,656 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,80,304 हो गई है। वहीं कुल 1,94,97 लोगों को वैक्सीन भी लगाई गई है। आईसीएमआर के मुताबिक पांच मार्च तक कोरोना जांच के लिए 22,06,92,677 सैंपल जुटाए गए हैं। इनमें से शुक्रवार को 7,51,935 सैंपल की जांच की गई।
नेशनल
देश में कोरोना ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 2104 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घण्टे में कोरोना के 3 लाख 14 हजार 835 नए केस आए हैं।
ये दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सबसे ज्यादा एक मामले हैं। वहीं इसी अवधि में कोरोना से रिकॉर्ड 2104 लोगों की जान भी चली गई है। भारत में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 84 हजार 657 हो गया है।
बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के रिकॉर्ड केस सामने आ रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। इस महामारी की दूसरी लहर को कम करने के लिए राज्य सरकार ने और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है।
-
ऑफ़बीट2 days ago
नॉनवेज होती हैं खाने की ये 6 चीजें, सावन में भूल से भी न करें इस्तेमाल
-
लाइफ स्टाइल4 days ago
सुबह चाय पीने के इन फायदे को नहीं जानते होंगे, आखिरी वाला जानकर खुश हो जाएंगे आप
-
ऑफ़बीट5 days ago
इस तरीके से करें भिंडी का सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
दुनिया में पहली बार कब बनी थी रोटी, जानकर चकरा जाएगा आपका सिर!
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
महारानी एलीजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर माथे पर पड़ती हैं ऐसी लकीरें तो संभल जाइए, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
नाइजीरिया: जेल पर मशीन गन और ग्रेनेड से हमला, 1800 से अधिक कैदी फरार