Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना वायरस के मामलों में आया जबरदस्त उछाल, 24 घंटे में आए 41 हजार केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार हर दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 40 हजार 906 नए संक्रमित मिले, जो 111 दिन में सबसे ज्यादा है। यह इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 23 हजार 623 मरीज ठीक हुए और 188 की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से अब तक कुल एक लाख 59 हजार 588 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इस खतरनाक वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां रोज संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं, मुंबई में पिछले छह दिन में 13 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं।

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

वह टीवी डिबेट में और कई दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। अपनी राजनीति का लोहा इन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मनवा लिया था। छात्र राजनीति में इनके कद का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे। अतुल कुमार लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी के समय से ही वह लेफ्ट की विचारधारा पर चलते थे।

Continue Reading

Trending